फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निशानदेही का आया दिन तो पटवारी का कर दिया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उठाए तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल
विज्ञापन

बोले - मुश्किल से एक घंटे के काम को लंबा खींच रहा तहसील प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव शेर-ए-चक में अतिक्रमण वाले रास्ते की निशानदेही सोमवार को भी नहीं हो सकी। क्योंकि, जिस पटवारी को वह निशानदेही करनी थी, प्रशासन ने उसका ही स्थानांतरण कर दिया। लोगों को इसकी जानकारी तहसीलदार सुचेतगढ़ के कार्यालय जाकर मिली।
बीते शनिवार को सुचेतगढ़ के तहसीलदार निर्भय शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया था कि अतिक्रमण वाले रास्ते की सोमवार को निशानदेही कर दी जाएगी। सोमवार को गांव के लोग राजस्व विभाग के अधिकारियों की राह देख रहे थे। जब निशानदेही के लिए कोई नहीं आया तो दोपहर बाद लोगों का एक शिष्टमंडल तहसीलदार कार्यालय में पहुंचा। वहां तहसीलदार से जब निशानदेही के लिए कहा गया तो उन्होंने लोगों को बताया कि अरनिया तहसील का पटवारी स्थानांतरित हो गया है। इसके चलते निशानदेही अभी नहीं हो पाएगी। नए पटवारी के कार्यभार संभालते ही निशानदेही कर दी जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार से बहस करते हुए लोगों ने कहा कि पटवारियों के स्थानांतरण का सिलसिला चलता रहेगा। लेकिन, इसकी वजह से लोगों के मुद्दों पर काम करना बंद नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा ही हाल रहा तो राजस्व विभाग इस मुद्दे का हल कभी नहीं कर पाएगा। पटवारी का स्थानांतरण हुआ है तो अन्य अधिकारी निशानदेही कर सकते हैं। लोगों ने कहा कि मुश्किल से एक घंटे के काम को तहसीलदार प्रशासन लंबा खींचता जा रहा है। पहले अरनिया के पटवारी का स्थानांतरण हुआ, फिर सुचेतगढ़ के पटवारी को भी स्थानांतरित कर दिया। लेकिन, निशानदेही का काम अब भी वहीं है। हालांकि, नायब तहलीसदार अरनिया देसराज का कहना है कि सुचेतगढ़ का पटवारी मंगलवार को पदभार संभाल लेगा।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि 2 मई को तहसीलदार सुचेतगढ़ ने रास्ते की निशानदेही को लेकर लिखित में आदेश पारित किया था। उसमें लिखा था कि 15 दिनों के भीतर रास्ते की निशानदेही कर दी जाएगी। उसके बाद एक संयुक्त समिति का गठन किया था, और लोगों को मौखिक रूप से एक सप्ताह में निशानदेही करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, यह काम अब भी नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीण तहसीलदार की कार्यशैली को शक की नजरों से देख रहे हैं। उनका कहना है कि तहसील प्रशासन जानबूझकर मामले को लटका रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अरनिया तहसील का पटवारी शुक्रवार को स्थानांतरित हो गया है। उनकी जगह पर नया पटवारी कार्यभार संभालेगा। अगले दो से तीन दिन में निशानदेही होना संभव है।

- निर्भय शर्मा, तहसीलदार, सुचेतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें