फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: फुटपाथ पर कार्रवाई की सैर... ज्यूल चौक से तालाब तिल्लो तक चला अतिक्रमण मुक्त अभियान

Fri, 19 Jan 2024 05:31 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अधिकारियों को देखते ही फुटपाथ से सामान को समेटने लग गए। लगभग 150 से 200 दुकानों के बाहर सामान रखा गया था। कुछ दुकानदार ही अपना सामान उठा गए।
विज्ञापन
जम्मू अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और पुलिस ने संयुक्त रूप से वीरवार को अभियान चलाया। दोपहर 1ः30 बजे कार्रवाई शुरू हुई। ज्यूल चौक से तालाब तिल्लो तक 2.9 किमी के इलाके में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार चौकन्ने हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों को देखते ही फुटपाथ से सामान को समेटने लग गए। लगभग 150 से 200 दुकानों के बाहर सामान रखा गया था। कुछ दुकानदार ही अपना सामान उठा गए। इसी बीच टीम ने 3 टिप्पर सामान जब्त किया। आला अधिकारियों के अनुसार चालान करने के बाद ही सामान को वापस किया जाएगा।

जिला प्रशासन के अनुसार शहर में राहगीरों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाए गए हैं, मगर कब्जे होने के कारण राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमणमुक्त अभियान अमल में लाया गया। जनसुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए फुटपाथ खाली करवाए गए। इससे पहले गुम्मट बाजार से रघुनाथ बाजार में कार्रवाई की गई थी। अब ज्यूल चौक से कृष्णा नगर, कनाल रोड, तालाब तिल्लो मेन चौक तक अभियान चलाया गया। सड़कों और खंभों से होर्डिंग्स हटाए गए।
विज्ञापन


लगभग 125 चालान किए गए। इसके अलावा तीन ऑटो को जब्त किया गया। एडीसी अनुसूया जम्वाल ने बताया कि फुटपाथ को खाली करवाया जा रहा है। कुछ लोग टीम को देखकर सामान उठा रहे हैं। इस कारण उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें