फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

Mon, 21 Nov 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बारामुला जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में एसओजी का एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। बांदीपोरा में मुठभेड़ में एक  पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। आतंकियों ने पुलवामा चौक में भी फायरिंग की। बारामुला जिले के जालूरा इलाके के मारबल गांव स्थित जंगल में सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में काजीगुंड निवासी पुलिसकर्मी मोहम्मद शफी घायल हो गया। उसे कुपवाड़ा आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। बांदीपोरा जिले में देर शाम नाधिहाल गांव में भी सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया।

यहां आतंकी एक मकान में छिपे थे। मुठभेड़ में एक जवान और एक नागरिक घायल हो गए। आतंकी भागने में सफल रहे। तीसरी घटना पुलवामा में हुई। यहां मुरन चौक पर बाइक सवार आतंकियों ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद वो भाग निकले। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें