जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। अब तक चार आतंकी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद का है। सुरक्षा बलों ने आतंकी के शव को कब्जे में ले लिया है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
#UPDATE:Another terrorist killed in Uri encounter with security forces.The terrorist belongs to Jaish-e-Mohammed. Total 4 terrorists killed
— ANI (@ANI) September 25, 2017
मुठभेड़ उरी के कलगही गांव में शनिवार रात से शुरू हुई थी। रविवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए थे। सुरक्षाबलों को कलगही गांव में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों से घिरने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।