फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को मार गिराना घुसपैठ की कोशिश को बड़ा झटका : डॉ. मन्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव ने की सुरक्षाबलों की सराहना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराना और घटनास्थल से हथियारों की बरामदगी नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए एक बड़ा झटका है। यह बात जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. देवेंद्र मन्याल ने सुरक्षाबलों की वीरता की सराहना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने उसी दिन कश्मीर में कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के जंगलों में दो आईईडी बरामद किए। वह भी एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र मन्याल ने कहा कि आतंकवादियों को खत्म करना और विभिन्न क्षेत्रों से हथियार और गोला-बारूद बरामद करना कोई पहला मामला नहीं है। सुरक्षाबल लगातार आतंकवाद के खिलाफ सफल अभियान चला रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कमांडरों और कट्टर आतंकवादियों की मौत हो गई है, और आतंकवाद की कमर टूट गई है। सीमा पार प्रायोजित गतिविधियों का उद्देश्य यहां शांति भंग करना है। डॉ. मन्याल ने दावा किया कि आतंकवादियों पर कठोर हमले और उनके ठिकानों को नष्ट करना नरेंद्र मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति का परिणाम है, जो आतंकवाद के खतरे को पूरी तरह से खत्म करने और शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें