जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रखा है।
खुफिया एजेंसी को सूचना मिली कि बडगाम के चेरार-ए-शरीफ इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।