फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, इंटरनेट सेवा बंद; ऑपरेशन जारी

Fri, 05 May 2023 04:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। इनमें से तीन ने अस्तपताल में दम तोड़ दिया है। आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Indian Security Forces (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। इस घटना के बारे में सेना ने बयान जारी कर बताया कि एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। आतंकियों के भी ढेर होने की संभावना है। वहीं, घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। इनमें से तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई। 

आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और  एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: संदिग्धों को तलाश में दो दिन से चल रहा तलाशी अभियान, सुरक्षाबलों ने ली स्थानीय लोगों की मदद

हाल ही पुंछ के भटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले और इसी साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद से ही दोनों जिलों में सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राजोरी जिले की थन्नामंडी और दरहाल तहसील के घने जंगलों में चार से छह आतंकवादियों के सक्रिय रूप से घूमने की सूचना थी। जिले की थन्नामंडी तहसील के पंगाई, अप्प्पर पंगाई, डीकेजी, अप्पर शाहदरा, टॉप शाहदरा और दरहाल के खोडीनार, बुध खनारी, परगाल जंगली इलाकों में चार से छह आतंकवादियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इनकी धरपकड़ करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए गए हैं। 

शहीदों की पहचान 
विज्ञापन


1. रुचिन सिंह रावत
पुत्र राजेन्द्र सिंह
ग्राम- कुनीगढ़
तेह गैरसैंण, उत्तराखंड

2. सिद्धांत क्षेत्री
पुत्र खड़का बहादुर
पीओ पुलबाजार
जिला - दार्जिलिंग, (पश्चिम बंगाल)

3. एनके अरविंद कुमार
पुत्र उज्जवल सिंह
ग्राम- सूरी(चटियाला),
पीओ - मरहून
तहसील - पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हि.प्र.)

4. हवलदार नीलम सिंह
पुत्र गुरदेव सिंह
ग्राम- दलपत,
पीओ जौरियां, अखनूर
जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)

5. प्रमोद नेगी
पुत्र देविंदर सिंह नेगी
ग्राम - शिलाई,
जिला -सिरमौर (हि.प्र.)

गुरुवार को बारामुला में मारे गए थे दो आतंकी

बारामुला जिले के क्रीरी क्षेत्र के वानीगाम पायीन गांव में गुरुवार कोआतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया। दोनों आतंकवादी मार्च के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा जिले की एलओसी से सटे मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें