फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter : सेना ने एलओसी पर तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की नाकाम, देर रात से मुठभेड़ जारी

Thu, 29 Aug 2024 06:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। LoC पर गोलीबारी हो रही है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में बुधवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश के तहत सीमा पार से आतंकियों को धकेलने की कोशिश की गई थी। आतंकियों से एलओसी पर मुठभेड़ जारी है। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जवानों की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है।

विज्ञापन


ऐसा इनपुट था कि आतंकियों का ग्रुप एलओसी से तंगधार सेक्टर में घुसपैठ कर सकता है। सूचना मिलने के बाद सेना ने एलओसी पर सतर्क बढ़ा दी और जवानों ने मोर्चा लगाया था। 



देर रात खुशहाल पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद जवानों ने ललकारा तो दूसरी ओर से आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है ताकि अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी घुसपैठ करने में सफल न हो जाएं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें