फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि देर शाम को जिले के देवसर के अखल वन क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सेना, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों ने वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से थोड़ी देर तक फायरिंग हुई, लेकिन आतंकी अंधेरे की आड़ में जंगल में भाग निकले। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बता दें कि यह घाटी में पिछले पांच दिनों में दूसरा ऑपरेशन है। इससे पूर्व श्रीनगर के दाछीगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर के कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें