फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तहसील प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। तहसील प्रशासन अरनिया ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को तहसील प्रशासन की तरफ से पहले ही अवैध निर्माण कार्य के संदर्भ में नोटिस जारी कर दिया गया था। बुधवार को तहसीलदार अमनदीप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव कठार में पहुंचे। गांव जोईयां के रहने वाले रामपाल पुत्र तेजराम ने सरकारी जमीन पर कमर्शियल हाल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था। बुधवार को तहसीलदार अरनिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमर्शियल हाल के निर्माण कार्य को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। इस मौके पर तहसीलदार अमनदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार के भी निर्माण कार्य को लेकर राजस्व विभाग से मंजूरी लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन को हड़पने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपियों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें