फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विभागीय पदोन्नति को मंजूरी मिलने से मिलेगा कर्मचारियों को लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पशुपालन विभाग जम्मू के पैरा-वेट स्टाफ ने अलग-अलग कैडर में लंबे समय से रुके विभागीय पदोन्नति को मंज़ूरी देने के लिए कृषि उत्पादन विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग शैलेंद्र कुमार और निदेशक पशुपालन जम्मू, डॉ. संजय गुप्ता का आभार जताया है। पैरा-वेट स्टाफ ने कहा कि इस लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे फैसले से 128 कर्मचारियों को फायदा हुआ है। जिससे जम्मू डिवीजन में पशुपालक किसानों की अथक सेवा करने वाले फील्ड लेवल के कर्मचारियों को सही पहचान मिली है। उन्होंने योग्य कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए विभाग के नेतृत्व के एक्टिव और कर्मचारी-हितैषी रवैये की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कदम से स्टाफ का मनोबल काफी बढ़ा है और विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों में विश्वास मजबूत हुआ है। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें