जेएंडके यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सांबा से सीआरपी और जेडीआरपी का अक्टूबर महीने का लंबित वेतन जारी करने की अपील की है। इस संबंध में शुक्रवार को एसोसिएशन के नेता शांति सरूप ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और वेतन जल्द जारी करने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूलों में शौचालय, बिजली, पानी आदि सुविधाएं मुहैया करवाने पर भी चर्चा की। इस दौरान कमेश्वर दुबे, कुलभूषण, सुनील, कमल पाल सिंह, कीमत राज, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।