विशनह क्षेत्र के गांव कन हाल मैं कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में ई श्रम कार्ड बनाते हुए
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र की पंचायत चक यराला के गांव कनहाल में शुक्रवार को कृषि विभाग की तरफ से ई-श्रम कार्ड बनाए जाने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सरपंच जितेंद्र सिंह शामिल हुए। कृषि विभाग की तरफ से सुरेंद्र गुप्ता, विशाल कुमार, नवनीत कौर ने 50 के करीब ई-श्रम कार्ड बनाए। अधिकारियों ने बताया कि हर पंचायत में शिविर लगाने के बाद जिन लोगों को भी कार्ड बनवाने होंगे उनके बनाए जाएंगे। नायब सरपंच तिलक राज, पंच विनोद कुमार, कुलदीप राज बी शिविर में शामिल हुए। संवाद