फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कर्मचारियों की समस्याओं का करवाया जा रहा समाधान - संघ

Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्याओं का करवाया जा रहा समाधान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कर्मचारियों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। उनके हक दिलाए जा रहे हैं। कर्मचारी अपने हकों के लिए आगे आएं। यह बात भारतीय मजदूर संघ के राज्य महासचिव नीलम शर्मा ने जिला स्तरीय सम्मेलन में कही। इस दौरान राजोरी जिला के लिए समिति का गठन किया गया।
बैठक में श्रमिकों के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें दैनिक मजदूरी के मुद्दे पर भी चर्चा की गई और पीएचई के श्रमिकों से कहा गया कि जो सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त कर चुके हैं और सेवा से अलग हो गए हैं, लेकिन कोई लंबित वेतन या ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है, तो आगे आए। मांगों को हल करवाया जाएगा। राज्य महासचिव नीलम शर्मा ने कहा कि बीएमएस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिलेगा। इस मौके पर अशोक चौधरी, राजेश जमवाल, जोगिंदर पॉल, रूप लाल, सुभाष चंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को किया जाए नियमित

जम्मू। जलशक्ति विभाग के प्रमुख स चिव शालीन काबरा से सिविल सचिवालय पीएचई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस मौके पर पदाधिकारी रवि हंस, राजेंद्र सिंह, नवीन सिंह और मोहन लाल शर्मा ने कर्मचारियों की मांगों बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित किया जाए। दैनिक भाेगियों का वेतन बढ़ाया जाए। रुका मानदेय जारी किया जाए। प्रमुख सचिव ने दैनिक वेतनभोगियों की वास्तविक मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर निदेशक वित्त मुख्य अभियंता पीएचई, एसई पीएचई शहरी, एसई पीएचई ग्रामीण, एसई पीएचई हाइड्रोलिक सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें