सांबा। जिला पुलिस अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस ने दो जगह पर कार्रवाई कर जेसीबी सहित 3 वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार प्रभारी पुलिस चौकी रख अंब टाली के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने खनन विभाग सांबा के साथ मिलकर बसंतर नदी में छापा मारा। यहां अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस ने यहां से एक जेसीबी 3 डीएक्स और एक डंपर को जब्त किया। वहीं, अन्य मामले में प्रभारी पुलिस चौकी सपवाल के नेतृत्व में पुलिस ने औचक नाके के दौरान बिना नंबर के वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। वाहन में अवैध रूप से निर्माण सामग्री ले जाई जा रही थी। उपरोक्त वाहनों को पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया है।