जम्मू। वार्ड नंबर आठ ओल्ड रिहाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण खंभे पर लगे स्मार्ट मीटर बॉक्स में मंगलवार की देर रात आग लग गई। इससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली कटने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि खंभे पर स्मार्ट मीटर के साथ ही विभिन्न कंपनियों के बॉक्स भी लगे हुए हैं। एक जगह ही स्मार्ट मीटर लगे होने के कारण सभी जल गए। प्रदर्शन की सूचना पर क्षेत्रीय जेई ने मौके पर पहुंचकर लोगों की बात सुनी। उन्होंने जल्द बिजली बहाली का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारी हटे। प्रदर्शन करने वालों में कपिल, दीप कुमार, रूपलाल, टिंकू पाठक, शक्ति आदि शामिल रहे। ब्यूरो