फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 20 दिन में भी नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर, 12 गांवों की बिजली प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले-भीषण गर्मी से बेहाल, सिंचाई के लिए भी नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पावर हाउस रेईयां में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के जल जाने से करीब 12 गांवों के लोग परेशान हैं। बिजली विभाग 20 दिन में भी ट्रांसफार्मर बदल नहीं सका है।
ग्रामीण जगदेव सिंह, पंच बलवंत सिंह, वलवन्द्रि सिंह, तरुण काटल ने बताया कि 20 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। बदले न जाने से आम लोगों के साथ ही किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। पंप सेट नहीं चलने से धान की पनीरी की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे हालात रहे तो धान की रोपाई में परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि अन्य फीडर से बिजली तो दी जा रही है, लेकिन शाम खपत बढ़ने से ओवरलोड बढ़ जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि गांव रिगाल, मावा, मदवाल, सदोह, अबताल, थली, कैंक, टलगढ़, रेईयां, खनवाल, बीएसएफ मुख्यालय के साथ चार बीएसएफ पोस्ट भी बिजली समस्या से प्रभावित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि शीघ्र ट्रांसफार्मर बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या उच्चाधिकारियों को बता चुके हैं
बैनगलाड, कंगवाला व राजपुरा के फीडर से प्रभावित गांवों के लोगों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। शाम को फीडर ओवरलोड होने से समस्या बनी हुई है। उच्चाधिकारियों को इस बारे में बता चुके हैं।
संजय पाधा, जेई, रईयां (सांबा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें