फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन किमी जर्जर सड़क दे रही जख्म, जिम्मेदार नहीं लगा रहे मरहम

विज्ञापन
विज्ञापन
- करलूप मोड़ से लडोर गांव तक रोड पर 17 बड़े गड्ढे, तारकोल के साथ बजरी तक उखड़ी
विज्ञापन




- क्षेत्र की चार हजार आबादी उबड़-खाबड़ रास्ते पर खा रही हिचकोले



फोटो दोमाना-2,3,4



संवाद न्यूज एजेंसी



दोमाना। मढ़ ब्लाॅक के करलूप क्षेत्र की जर्जर सड़क हादसों के जख्म दे रही है। करलूप मोड़ से लडोर गांव तक तीन किलोमीटर रोड के बीच 17 बड़े गड्ढे हैं, यहां तक कि तारकोल के साथ बजरी भी उखड़ चुकी है, जिससे चालक वाहन चलाने में कतराते हैं। घो मन्हासा के लोग भी इसी सड़क से शॉर्टकट लेकर मढ़ तक पहुंचे हैं। खस्ताहाल सड़क से करीब चार हजार की आबादी प्रभावित है।



स्थानीय निवासी आशुतोष सूदन, संजय और अश्विनी का कहना है कि पहले से ही सड़क की हालत खस्ता थी। बरसात में पानी की निकासी सही नहीं होने से हालत और खराब हो गई है, जो लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद तीन साल से सड़क की मरम्मत नहीं की गई। तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुका है। हालत यह है कि गड्ढों में गिरकर आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रात को तो वाहन चलाना और भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार सड़क एवं भवन निर्माण विभाग (आरएंडबी) के अफसरों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सड़क पर तारकोल डालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



मढ़ ब्लॉक की सड़कों का मुआयना कर एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगा दिए हैं। बरसात खत्म हाने पर और सरकार से फंड जारी होते ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा।



- शहजाद खान, एईई, आरएंडबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें