सोमवार की रात से हो रही बारिश के चलते कई गांवों में बिजली के पोल टूट गए। इससे आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजलीकर्मी व्यवस्था बहाल करने में जुटे थे, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से शाम तब आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। गांव कोटली मिया फत्ता में सोमवार रात आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को भी बहाल नही हो पाई। बिजली विभाग के एईई गुलशन शर्मा ने कहा कि उपजिले में कई स्थानों पर बारिश से जलभराव होने पर बिजली के पोल टूटने के कारण दिक्कत आ रही है। दिनभर बारिश होते रहने से कार्य में बाधा आई। बिजली विभाग के अधिकारियों को रात तक बिजली सेवा बहाल करने का निर्देश दिया गया है।