फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन कई बार लोगों को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता है। रमेश कुमार, दीपक कुमार और प्रदीप कुमार आदि का कहना है कि धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है। ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है। एक दिन में आठ से 10 बार बिजली गुल होना आम बात हो गया है। ग्रामीण इलाकों में रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते हैं। क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। लोगों ने बताया कि हम लोगों ने स्मार्ट मीटर भी लगाए हुए हैं और बिजली का बिल भी समय पर अदा कर देते हैं।उसके बावजूद भी बिजली कटौती जारी है। लोगों ने मांग की है कि बिजली कटौती बंद की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें