जम्मू। मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा में बिजली आपूर्ति 16 सितंबर को सुबह 7 से 8 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार बख्शी नगर, राजपुरा, गुरहा, रेहड़ी, सरवाल और आसपास के क्षेत्रों में 17 सितंबर को सुबह 6 से 10 बजे तक, 18 सितंबर को सुबह 6 से 10 बजे तक खीरी, रेहाल, पंडोरियान, रत्नाल चक हसला और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधीक्षण अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल, ओएंडएम सर्किल कठुआ ने सूचित किया है कि 16 और 18 सितंबर को सुबह 6 से 10 बजे तक मंगतियां, चन्नी अरोरियन, राजबाग, धलोटी, भगवाल, टंडयारी, अमला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ब्यूरो