फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में कल से कई इलाकों में बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के विभिन्न इलाकों में मरम्मत कार्यों के चलते आगामी दिनों में बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती मौसम पर निर्भर होगी। इसमें कई इलाकों में 7-8 घंटे तक कटौती की जाएगी। जानीपुर-सितली (हाईकोर्ट कांप्लेक्स के पास) में 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग के लिए 12 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसमें डोगरा हाल, रिहाड़ी, रेशमघर काॅलोनी, छन्नी हिम्मत का कुछ हिस्सा, मलिक मार्केट, अपर चौआदी, मट्टो काॅलोनी और साथ लगते इलाके, बस स्टैंड, ज्वेल, हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार, कलीठ मोहल्ला, कनक मंडी, मांडा, न्यू प्लाट, सरवाल, कर्ण नगर का हिस्सा और साथ लगते इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 अक्तूबर सुबह नाै से दोपहर एक बजे तक खंभे, कंडक्टर और डीटीआर स्थापित करने के लिए लोअर गाड़ीगढ़, धड़प, इंदिरा नगर, सूदन हार्ट केयर, एयरपोर्ट व साथ लगते इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नाै अक्तूबर को सुबह 6.30 बजे से दोपहर दो बजे तक शहजादपुर, मढ़, गजनसू, घो मन्हासा व साथ लगते इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नानन, बरनोटी, छन्नी, मढ़ीन, पहरपुर, राजबाग, चांदवान, हरियाचक्क और साथ लगते इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें