फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश के साथ तेज हवाओं से टहनियां टूट कर तारों पर गिरीं, बिजली-पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन घंटे गुल रही बिजली, जानीपुर, बख्शी नगर, गांधी नगर समेत कई इलाकों में लोग रहे परेशान, पानी की किल्लत भी गहराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में रविवार सुबह बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। सुबह साढ़े छह बजे चलीं तेज हवाओं से कुछ जगह पेड़ों की टहनियां टूटने से बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि बिजली कारपोरेशन ने सुबह साढ़े नौ बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी थी। जानीपुर, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, कृष्णा नगर, बस स्टैंड, पुराने शहर, गांधी नगर, नरवाल, सुजवां और अन्य इलाकों में बिजली बाधित रही।
इसके अलावा गलैडनी पावर ग्रिड में मरम्मत कार्य के चलते भी बिजली आधे से ज्यादा शहर में गुल रही। बिजली सुबह नौ बजे गुल हुई तो बहाल शाम तीन बजे के बाद बहाल हो पाई। इस कारण शहर के अधिकांश जगहों में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। पुराने शहर के जैन मोहल्ला, तालाब खटिका, जुलाखा मोहल्ला के अलावा तालाब तिल्लो, नरवाल, सुजवां, बठिंडी, गांधी नगर, शास्त्री नगर, कुंजवानी, मुट्ठी सहित अन्य इलाकों में पानी नहीं आया। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अनुसार बिजली गुल होने के कारण परेशानी आई है। बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर पानी की आपूर्ति करवा दी गई थी। इतना ही नहीं बारिश के कारण नालियां भी अवरुद्ध हो गईं। इस कारण पानी सड़कों किनारे रुका रहा। भगवती नगर-अखनूर रोड, तालाब तिल्लो, वेयरहाउस सहित कई सड़कों में गड्ढों में पानी भर गया। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सफाई का काम देरी से हुआ। दोपहर एक बजे तक वार्डों में सफाई होती रही।
विज्ञापन



कोट
हवा चलने के कारण सुबह बिजली गुल रही है। कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरी थीं। इस कारण तारें टूट गई थीं। साढ़े नौ बजे तक शहर में आपूर्ति बहाल कर दी थी।
- अवनीत गुप्ता, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें