फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोज 12 घंटे कट, गर्मी छुड़ा रही पसीने

Sun, 16 Jun 2024 04:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने डीसी से की बिजली विभाग को बिजली मुहैया करवाने निर्देश जारी करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली कट का कोई समय ही नहीं है। गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग लोगों से हर महीने बिल वसूल रहा है। इसके बावजूद बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। लोगों ने डीसी से की बिजली विभाग को बिजली मुहैया करवाने निर्देश जारी करने की मांग है।
लोगों का कहना है दिन के समय बिजली कटौती तो सहन हो जाती है, लेकिन रात में भी बिजली नहीं होने के कारण परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। विभाग स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों से भारी भरकम बिजली बिल वसूल कर रहा है। अगर समय रहते विभाग ने बिजली कटौती में कमी नहीं की तो लोग प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन को जल्द कदम उठाने चाहिए और लोगों की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जगदीश लाल ने बताया कि बिजली के आने जाने का कोई समय ही नहीं है। जब विभाग की मर्जी होती है बिजली कटौती कर दी जाती है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बिजली कटौती के कारण दिन काटना मुश्किल हो रहा है।
रमेश लाल ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोगों को दिन और रात दोनों समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से मांग है कि बिजली कटौती में कमी की जाएगी और इसका एक निश्चित समय निर्धारित किया जाना चाहिए।
भारत भूषण ने कहा कि इन दिनों किसान धान की पनीरी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पानी नहीं मिलने के कारण खेती का काम प्रभावित हो रहा है। विभाग को बिजली बिल की आपूर्ति करनी चाहिए, ताकि किसानों को परेशानी से न जूझना पड़े।
दीवान सिंह ने कहा कि थोड़ी सी हवा चलते ही बिजली ठप हो जाती है। रोज 10 से 12 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। ऐसे में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। वहीं किसानों के हैंडपंप तक नही चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

बलदेव राज ने कहा कि शुक्रवार रात सात बजे बिजली गुल हुई और देर रात एक बजे आई। इसके बाद सुबह छह से आठ बजे तक बिजली गायब रही। दिन में भी कई बार कट लगाए जा रहे हैं। विभाग को बिजली की सुचारू आपूर्ति के बारे में कड़े निर्देश जारी किए जाएं।

ग्रिड में ट्रिप होने से बार बार बिजली आ जा रही है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। गर्मी के कारण ट्रिप होने से समस्या आ रही है।
राजीव कुमार
बिजली विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें