ज्यौड़ियां। बिजली विभाग की तरफ से सोमवार को खौड़ के गांव देरियां में विभाग के मीटर रीडर शमशेर सिंह की अगुवाई में एक स्पेशल ड्राइव के तहत टीम ने छापेमारी की। इसमें 14 कनेक्शन ऐेसे मिले जिनके धारक किराए का भुगतान नहीं कर रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी कनेक्शन काट दिए। 12 लोगों को नये कनेक्शन दिये गये और जो लोग किराये का भुगतान नहीं कर रहे थे, उनसे 36 हजार रुपये मौके पर ही किराया वसूला गया। इस मौके पर टीम में मीटर रीडर शमशेर सिंह, लाइनमैन डिंपल, राकेश सिंह, गुरमेल सिंह तथा दीपक सिंह आदि शमिल रहे।