फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10 घंटे बिजली रही गुल, गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, इनवर्टर दे गए जवाब

Mon, 20 May 2024 05:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के लोगों ने गर्मी से बचने के लिए पीपल के पेड़ का लिया सहारा
विज्ञापन

सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बिजली रही गुल
कई जगह केबल बदली, फिर भी जारी रही बिजली कटोती
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बिजली की कटौती ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिलेभर में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रही। रविवार को क्षेत्र में लगातार 10 घंटे बिजली बंद रहने से लोग दिनभर परेशान रहे।
स्थानीय निवासी शमशेर सिंह, रघुवीर सिंह, सुरिंद्र कुमार, अर्जुन ने बताया कि दिनभर गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट गए। बिजली की कटौती ने लोगों को अधिक परेशान किया। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए पीपल के पेड़ का सहारा लिया और कुछ लोगों ने तालाबों का रुख किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई जगह पर केबल बदल दी है, ताकि बिजली की तारों को कोई समस्या ना आए फिर भी लोगों को बिजली बंद होने की परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बंद होने से सुबह के समय लोग पानी के लिए परेशान हुए। जै
विज्ञापन

दोपहर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने पता किया तब पता चला कि ग्रिड स्टेशन से बिजली बंद है। स्थानीय लोगों के अनुसार कि सुबह आठ बजे बिजली बंद हुई जो दोपहर तीन बजे बहाल हुई। इसके बाद चार बजे फिर से बिजली बंद हो गई, पांच बजे बहाल हुई, इसके बाद 6 बजे बिजली गई तो सात बजे बहाल हुई। शाम को कई बार बिजली बंद हुई थी। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इतना लंबा कट नहीं चलता है। एक-दो घंटे गर्मी सहन कर लेते हैं, लंबे समय तक बिजली नहीं आने से बुजुर्गों और बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बिजली विभाग को एक दिन पहले ही लोगों को सूचना देनी चाहिए। ताकि लोग समस्या का कम से कम सामना करें। लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे गए थे।
विज्ञापन

बाक्स
ग्रिड से ही बिजली बंद थी, कई क्षेत्रों में दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू की गई थी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि केबल बिछ चुकी है। ऐसे में घरों के लोड का ध्यान रखें। हीटर न चलाएं। लोड के बढ़ने से बार बार बिजली ट्रिप करती है।
राजीव कुमार, एक्सईएन
बिजली विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें