फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Bus: जम्मू से कठुआ, सांबा, उधमपुर और कटड़ा के लिए जून महीने से दौड़ेगी ई बसें

Tue, 28 Mar 2023 03:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर में ई बसें अलग अलग रूटों पर चलेंगी। पहले चरण में 25 ई बसें चलाई जाएंगी। ये बसें अलग अलग रूटों पर जाएंगी और आएंगी।
विज्ञापन
Jammu City Bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जम्मू शहर से कठुआ, सांबा, उधमपुर और कटड़ा के लिए ई बसें जून माह से चलाई जाएंगी। इसके लिए रूटों में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा रहेगी। इसके अलावा जम्मू से ही बसों की चार्जिंग होगी। एक बार चार्जिंग से दो सौ किलोमीटर का सफर तय होगा। इससे जम्मू से अलग अलग जिलों को जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


अब चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। पहले चरण में 25 ई बसें चलाई जाएंगी। ये बसें अलग अलग रूटों पर जाएंगी और आएंगी। इसके अलावा जम्मू शहर में ई बसें अलग अलग रूटों पर चलेंगी। कुल स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 100 बसों की मंजूरी मिली है।

इन बसों की खासियत रहेगी कि यह प्रदूषण मुक्त हैं। इसमें हीटर और एसी की सुविधा भी रहेगी। ऐसे में सर्दी या गर्मी में सफर करने में सवारियों को सुविधा मिलेगी। बस में कैमरों की सुविधा भी होगी। इससे चोरी या अन्य मामलों में पहचान भी हो सकेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में भी नगर निगम जम्मू रूटों की पहचान कर रहा है। जून माह से बसें अलग-अलग रूटों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इससे लोग आराम से सफर कर सकेंगे और गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

25 बसों को जम्मू से सांबा, कठुआ, उधमपुर और कटड़ा शहर के लिए चलाया जाएगा। बसें जून माह से चलाई जाएंगी। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। -राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें