सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष लबलू संब्याल की ओर से रविवार को एक सभा की गई। इसमें पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक सुंब की टीम का गठन किया गया।
इसमें सोहन सिंह को ब्लॉक प्रधान, बलवंत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। बलवान सिंह और पवन सिंह को सुंब का सचिव बनाया गया। लहर चंद को एससी का ब्लॉक अध्यक्ष, सुरम चंद, बबलू राम को एससी उपाध्यक्ष, रमेश कुमार, देशराज को एससी सचिव बनाया गया। गणेश लाल ओबीसी का अध्यक्ष, पंच रसूल गामी को एसटी का अध्यक्ष, पंच ताजदीन, हामिद मोहम्मद को एसटी का सचिव बनाया गया। चौधरी वसीम राजा को एसटी युवा अध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर सुंब के दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दमन थामा। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में फ़र्क है। यही कारण है कि आज सुंब का विकास न होने से स्थानीय लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यशपाल कुंडल और सरपंच लबलू संब्याल के साथ राकेश सिंह, ओम प्रकाश अत्री, सरपंच कृष्ण लाल, सोमनाथ, प्रदीप लालोत्रा, विनोद कुमार, छज्जू राम, सुभाष चाढक, रवि कुमार, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलवान सिंह, गंभीर सिंह, इरशाद अली, रशपाल कुमार, अजय कुमार, सचिन लालोत्रा, राशिद अहमद मजूद आदि मौजूद थे।