सांबा। ऑल जम्मू कश्मीर नॉन-गजेटेड फॉरेस्ट ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव वीरवार को प्रांतीय अध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह की देखरेख में हुए। इसमें सांबा डिवीजन से अध्यक्ष पद के लिए गणदीप सिंह और शाम शर्मा आमने-सामने थे। चुनाव में 79 एसोसिएशन सदस्यों ने मतदान किया। इसमें गणदीप सिंह को 49 और शाम शर्मा को 30 वोट मिले। गणदीप सिंह ने 19 मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मूलभूत मद्दों को हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ एसडी खजूरिया, एसएफएस रेंज ऑफिसर नीरज बारू, रेंज अधिकारी पुरमंडल मुनीश गुप्ता और रेंज अधिकारी महोर वाजिद रफीकी ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष की भी सराहना की। सभी चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय निकाय द्वारा संचालित की गई। इस मौके पर राकेश वर्मा, राज परिहार, सलामत अली, दिवाकर सिंह, तरुण मेहरा, अमित गुप्ता, हामिद कोहली और कार्यकारी सदस्य संगत सिंह, सुरेश कुमार, हरनीत सिंह, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।