फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार रणजीत सिंह टोहरा को सर्वसम्मति प्रधान चुना

विज्ञापन
ऑल जम्मू कश्मीर लबाना समाज सुधार सभा के प्रधान सरदार रणजीत सिंह टोहरा गठित कमेटी के सदस्यो के साथ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा साहिब में रविवार को लबाना समाज से जुड़े लोगों की एक बैठक हुई। इसमें ऑल जम्मू-कश्मीर लबाना समाज सुधार सभा के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला जम्मू गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रणजीत सिंह टोहरा को सर्वसम्मति से सभा का प्रधान चुना गया, जबकि परमवीर चक्र विजेता सरदार बाना सिंह को चेयरमैन, सरदार सुरेंद्र सिंह को महासचिव तथा सरदार गुरदीप सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सभी सदस्यों द्वारा चुने गए सदस्यों का हार पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले द्वारा हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में जीत हासिल करने वाले विभिन्न हलकों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। टोहरा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से पहुंचे हुए लबाना समाज के लोगों ने आज सर्वसम्मति के साथ कमेटी के सदस्यों का चयन किया है और उम्मीद है कि चुने गए सदस्य समाज की भलाई तथा बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभा की अवधि पूरी हो चुकी थी, जिसके चलते सभा की चुनाव प्रक्रिया के तहत आज सर्वसम्मति के साथ नई कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बैठक में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें