कर्मचारी मत पेटी लेकर अपने अपने पोलिंग स्टेशन पर जाने की तैयारी करते हुए
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। प्रदेश में श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए राज्य प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र में 15 केंद्रों पर सोमवार को मतदान होगा, जिनमें क्षेत्र के गांव मक्खनपुर में दो पोलिंग स्टेशनों पर लसवाड़ा में एक, पिंडी सरोचा में 4, अरनिया में दो, सलैड में एक में, कल्याणा में 3, मगाल में दो पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सुबह 7:00 से 1:00 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। तहसील परिसर में रविवार को इन बूथों पर जिन भी सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, उन्हें मतपेटी देकर रवाना कर दिया। वहीं सुरक्षाकर्मी हर पोलिंग स्टेशन पर तैनात कर दिए गए हैं। संवाद