फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अशोक रनयाल बने नौशेरा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वसम्मति से करवाया चुनाव, नवदीप शर्मा और संजीव दत्ता को उपाध्यक्ष बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। ठाकुरद्वारा में सोमवार को ब्राह्मण सभा नौशेरा का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार रनयाल को अध्यक्ष बनाया गया। नवदीप शर्मा और संजीव दत्ता (पूर्व पार्षद) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पं. नरेंद्र शर्मा को चेयरमैन, विजय बख्शी और पूर्व एईई विजय शर्मा को मुख्य आयोजक बनाया गया। वरुण छिब्बर को महासचिव, दीपक शर्मा, रजनीश शर्मा, चेतन बाली, सुमित बाली को सचिव चुना गया। अनिल बख्शी को संयुक्त सचिव, प्रदीप शर्मा व अभिषेक शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। गोपाल शर्मा और राजीव दत्ता को आयोजक, विनोद शर्मा को मीडिया सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समुदाय की एकता, उत्थान और कल्याण के लिए ईमानदारी व निष्ठा से काम करने की शपथ ली। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेक्चरर सुखदेव शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें