जम्मू। नगरोटा विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों ने वीरवार को मतदान केंद्रों दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। कमियाें को दूर करने के निर्देश दिए। सामान्य पर्यवेक्षक कुणाल सिल्कू, पुलिस पर्यवेक्षक अविनाश कुमार और व्यय पर्यवेक्षक आशीष यादव की टीम ने नगरोटा, पंजग्रेन, खानपुर और राठौड़ ढोक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय लोगों से बात की। पुलिस व सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। टीम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरूक करें। उनकी शिकायतों का निस्तारण समय पर करें। ब्यूरो