जम्मू। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच में 35 पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। कुल 486 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद 449 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। नाम वापसी का आखिरी दिन 17 सितंबर है। आंकड़ों के अनुसार हीरानगर में चार, लंगेट व आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण में तीन, रफियाबाद, सोनावारी, बांदीपोरा, उधमपुर पूरब, बसोहली, बिश्नाह, अखनूर व छंब में दो-दो, करनाह, लंगेट, सोपोर, बारामुला, बिलावर, जसरोटा, कठुआ, सांबा, सुचेतगढ़, जम्मू पूरब व जम्मू पश्चिम में एक-एक नामांकन रद्द हुए हैं। जांच के बाद अखनूर में तीन प्रत्याशी रह गए हैं। सबसे ज्यादा सोपोर में 22 प्रत्याशी हैं। ब्यूरो