जम्मू। प्रांतीय बिजली कर्मचारी यूनियन के हर जिले में चुनाव होंगे। पिछले कई सालों से चुनाव नहीं हुए हैं। इसके लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अलग-अलग जिलों में चुनाव कराएगी। कमेटी में कौशल शर्मा, मंजीत सिंह, तजिंदर दत्ता, सुभाष पांडे, सतपाल, दर्शन कुमार, अमर भारती, अनाय गुप्ता, भारत भूषण, मुनीश बिच शामिल किए गए हैं। मंगलवार को यूनियन की बैठक हुई। इसमें उक्त लोगों की कोर कमेटी बनाई गई। चेयरमैन शक्ति गुप्ता, प्रधान संजीव वाली और महा सचिव दीप मेहरा ने कमेटी का गठन किया।