जम्मू। जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की सरगर्मी के बीच सोमवार को रिसीवर सुरेश शर्मा ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए रिटायर्ड केएएस अधिकारी अजय खजूरिया को स्वतंत्र पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं चुनाव के लिए एक कमेटी का भी गठन किया। कमेटी में विक्रांत कुथियाला, शिव प्रताप गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, विक्रम गुजराल और विपिन गुप्ता को शामिल किया गया है। सोमवार को नव गठित कमेटी और स्वतंत्र पर्यवेक्षक के साथ सुरेश शर्मा ने बैठक कर 17 जनवरी को होने वाले चैंबर चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया और तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर सभी ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।