फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चुनाव प्रक्रिया के लिए बलों की तैनाती व उम्मीदवारों को सुरक्षा कवर देने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर में चुनाव आयोग की टीम ने मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ की बैठक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन के साथ बैठक की। अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू ने चुनाव के संचालन के लिए प्रशासन के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की। टीम ने चुनाव प्रक्रिया के लिए बलों की तैनाती और तैयारियों पर डीजीपी से फीडबैक लिया। उम्मीदवारों को सुरक्षा कवर देना और चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद आयोग की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई, जहां उनकी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। वीरवार को अपने दौरे के पहले दिन ईसीआई टीम ने राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श किया, जिन्होंने प्रदेश में तत्काल चुनाव की मांग की। बता दें कि 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें