फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोकसभा चुनाव के चलते सुरक्षा कड़ी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने की वाहनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाके लगाकर गाड़ी के नंबर, बाहरी लोगों के नाम और पता किया जा रहा नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। लोकसभा चुनावों के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मुश्ताक अहमद गनेई ने गांव तरेबा में पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की है। गाड़ी के नंबर, बाहरी लोगों के नाम और पता नोट किया गया। पुलिस भी जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग कर रही है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि उधमपुर संसदीय सीट के लिए 19 और जम्मू सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके चलते गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। नकदी, हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तु, जिससे चुनाव में खलन डले, उसे बारीकी से चेक किया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट जम्मू के निर्देश के अनुसार जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध या किसी भी बड़े लेनदेन के बारे में क्षेत्र की पुलिस को सूचित किया जाए ताकि समय रहते चुनाव में खलल डालने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील
वहीं, अरनिया पुलिस भी लोगों को संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रही है। थाना प्रभारी अरनिया राउफ खान ने बताया कि 24 घंटे गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस के जवानों को क्षेत्र के हर नाके पर तैनात किया है। सीमावर्ती क्षेत्र के चलते तलाशी अभियान के साथ ही गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें