फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की नीतियों पर लोगों का विश्वास बढ़ा :जुगल

विज्ञापन
बाहू क्षेत्र जम्मू में सोमवार को रोड शो करते भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा व अन्य पार्टी नेत
विज्ञापन
भाजपा ने बाहु विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि पिछले दस सालों में मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सभी वर्ग के लोगों के साथ समान न्याय और अधिकार दिए गए हैं। यही कारण है कि करोड़ों लोगों का मोदी सरकार की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। जुगल ने सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ बाहू विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर मतदाताओं से वोट मांगे।
विज्ञापन

जुगल ने बावे वाली माता मंदिर से रोड शो शुरू किया जो गोरखा नगर, राजा मांडलीक चौक, बठिंडी, मलिक मार्केट, सुंजवां आर्मी गेट, छन्नी, त्रिकुटा नगर, मार्बल मार्केट, शिवाजी चौक, अप्सरा रोड, नानक नगर चौक संजय नगर, डिगियाना चौक से निकला। दावा किया गया कि रोड शो में मुसलिम बहुल क्षेत्रों में समुदाय के लोगों का समर्थन मिला। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कवींद्र गुप्ता ने कहा कि विभिन्न इलाकों में लोगों का जमावड़ा इस बात का प्रमाण है कि भाजपा जम्मू-रियासी निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों को रिकॉर्ड अंतर से पीछे छोड़ देगी। रोड शो में सांसद गुलाम अली खटाना के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वहीं, बाड़ी ब्राह्मणा और गुढ़ा सलाथिया में चुनावी जनसभाओं में जुगल ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक के अपने कार्यकाल में लोगों की सेवा करने और उनकी समस्याओं को कम करने में ईमानदारी नहीं दिखाई। कांग्रेस हमेशा नेहरू-गांधी परिवार और विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी रही। इस दौरान सुरजीत सिंह सलाथिया आदि मौजूद रहे।

बाहू क्षेत्र जम्मू में सोमवार को रोड शो करते भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा व अन्य पार्टी नेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें