जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने रिक्त पद भरने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। जिन पदों के लिए परीक्षाएं ली गई थी उनका परिणाम घोषित हुआ है। मगर जिनका सत्यापन नहीं हो पाया था उन पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अभी तक विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। यह किसी कारण से पहले नहीं हो पाया था।
हाल में 3 अगस्त से इलेक्शन असिस्टेंट के पद भरने के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। 229 अभ्यर्थी 9 अगस्त को सत्यापन करवाएंगे। बोर्ड के अनुसार इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी थी। परिणाम भी घोषित किया गया है। जो अभ्यर्थी मेरिट सूची में आए हैं उन्हें बोर्ड कार्यालय जम्मू और श्रीनगर में सत्यापन करवाने के लिए कहा गया है। अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक रियाज अहमद मालिक ने निर्देश जारी किए हैं। दस्तावेजों में ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रतिलिपि, दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है। साथ ही डोमिसाइल, 12वीं व स्नातक की अंकतालिकाएं, छह महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा, बोनाफाइड सर्टिफिकेट किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज के सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित होने चाहिए। संवाद