जम्मू। शहर में बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहर बाद उमस बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है। इस कारण लोड बढ़ने से बिजली कटौती हो रही है। शनिवार को भी देर शाम तक बिजली कटौती होती रही। वहीं, बस स्टैंड, कृष्णा नगर, बख्शी नगर, न्यू प्लाट समेत आसपास के इलाकों में सुबह सात बजे बिजली गुल हो गई। तकनीकी खराबी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं, 132 केवी लाइन के ओवरलोड होने के कारण कुंजवानी, बठिंडी, ग्रेटर कैलाश समेत अन्य इलाकों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो