जम्मू। शहर में शनिवार को दोपहर बाद बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। ग्रेटर कैलाश, नरवाल, सैनिक कालोनी, कुंजवानी, सांबा में कट लगे। इसके अलावा शहर में रूटीन के कट भी लगते रहे। लोड बढ़ते ही बिजली गुल हो रही थी। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि ओवरलोड होने के कारण कट लग रहे हैं। बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। ब्यूरो