कुलगाम ज़िले के भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने पिछले दो दिनों में की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से खनन में शामिल आठ वाहन ज़ब्त किए हैं। जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि डीएमओ कुलगाम की देखरेख में भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने इस अभियान का नेतृत्व किया। कुलगाम के ज़िला खनिज अधिकारी (डीएमओ) ने बताया कि वे खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते रहेंगे। ज़ब्त किए गए वाहन अब विभाग के कब्जे में हैं। आगे की जांच जारी है। संवाद