सांबा। अवैध खनन पर पुलिस ने आठ डंपर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सांबा, प्रभारी पुलिस पोस्ट सपवाल और प्रभारी पुलिस पोस्ट रख अंब टाली की अध्यक्षता में पुलिस टीमों ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए आठ डंपर को सीज किया है। इसमें जेके21डी-8885, जेके21जी-9091, जेके21जी-9191, जेके21, जेके21 5991, जेके02डीएच-7281, जेके08पी-5812, जेके21के-2799 और जेके21जी-5654 शामिल हैं। इन्हें भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है। संवाद