जम्मू। कॉलेज ऑन व्हील्स पहल के तहत देश भ्रमण पर गए जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने मुंबई में नौसेना बेस और नौसेना डॉकयार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नौसेना शक्ति के बारे में जाना। वीरवार को अभियान का पांचवां दिन था। अभियान में छात्रों को समुद्री दुनिया की गहराई को जानने का मौका मिला। इसमें उन्होंने हेरिटेज हॉल की यात्रा और आईएनएस विक्रांत, आईएनएस दीपक और आईएनएस विशाखापत्तनम को देखा। इसके बाद दल ने ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया का दौरा किया। ब्यूरो