फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 11वीं में असफल तो मिलेगा 12वीं में अस्थायी दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 11वीं कक्षा में असफल छात्रों को 12वीं में अस्थायी दाखिले दिए जाएंगे। किसी भी छात्र को दाखिले से वंचित नहीं रखा जाएगा। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग ने शर्त रखी है। जो छात्र एक या एक से अधिक विषय में असफल हुए हैं उन्हें 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में सभी विषय पास करने होंगे। एक भी विषय में असफल रहने पर दाखिला रद हो जाएगा। अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। परिणाम अच्छा नहीं रहने पर 12वीं में प्रवेश नहीं मिलेगा। विभाग ने संभाग के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है। बताया है कि निर्देश का पालन सभी स्कूलों को करवाना होगा। यह कदम तब उठाया गया है जब दाखिले से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि छात्रों को बड़ा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें