फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा कॉलेज में बनेगा घराना कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। राजकीय डिग्री कॉलेज में घराना वेटलैंड के परिंदों के लिए अलग से कॉर्नर बनाया जाएगा। जीव विज्ञान के हॉल में एक पूरा कॉर्नर घराना के पक्षियों को समर्पित किया जाएगा। जहां पर घराना में आने वाले हर पक्षी की तस्वीर को दर्शाया जाएगा। यानी घराना के परिंदों की संपूर्ण जानकारी इस कॉर्नर पर उपलब्ध कराई जाएगी। जीव विज्ञान की हेड प्रो. प्रीतपाल कौर ने प्रिंसिपल सुनील उप्पल की सहमति के साथ यह फैसला लिया है। विश्व पक्षी दिवस पर शनिवार को कालेज में रखे गए कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने कहा कि यह वेटलैंड देश-दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में हमारे विद्यार्थियों के पास वेटलैंट और वहां आने वाले पक्षियों की भरपूर जानकारी होनी चाहिए। हिमालय एवियन की ओर से गुलदेव राज ने विद्यार्थियों को घराना के प्रवासी परिंदों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह पक्षी सर्दियां बिताने घराना आते हैं और अपना प्रवास पूरा करते हैं। मौके पर विद्यार्थियों को बार हेड्ड गीज, ग्रेलाग गूज, व्हाइट फ्रंटड गूज, ब्रह्मी डक, नॉब बिल्ड डक, पेंटिड स्ट्रोक, वुली नेक्ड स्टोक, ब्लेक हेड्ड आइबेस, ग्लॉसी आईबेस, रेड नेप्ड आइबेस, पिट टेल व दूसरे पक्षियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि कद में सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी सारस क्रेन भी सांबा-आरएस पुरा बार्डर बेल्ट में पल रहा है। एक दिन इस पक्षी की घराना में दस्तक जरूर होगी। मौके पर विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर प्रवासी पक्षियों की कई दिलचस्प तस्वीरें, बीडीओ शाट दिखाए गए और विद्यार्थियों में परिंदों के पोस्टर बांटे गए।मौके पर डिग्री कालेज के फेकल्टी मेंबर व हिमालय एवियन के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें