फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं कक्षा में फेल छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ के सरकारी हासस के ग्याहवीं कक्षा से फेल हुए छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया है। छात्राओं ने कहा कि उनके साथ शिक्षक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

अपना नाम नहीं छपने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि परीक्षा से पहले ही शिक्षकों ने उन्हें कह दिया था कि आपको पास नहीं किया जाएगा। इस बार कचरा साफ करना है। यही नहीं छात्राओं का आरोप था कि कई छात्र हैं, जिन्हें कुछ भी नहीं आता है। उन्हें शिक्षकों ने नकल करा कर पास कराया है। कई से धन लेकर उन्हें नकल कराई। एक छात्र ने कहा कि शिक्षक उनके साथ बुरा बर्ताव करते आ रहे हैं। उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया है। एक छात्रा का कहना था कि उन्हें ऑनलाइन ही पढ़ाया गया। जब कुछ जानकारी लेनी होती थी तो शिक्षक मना कर देते थे। एक साजिश के तहत ही फेल किया गया है। मंगलवार को उन्होंने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से भेंट कर उन्हें भी अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

-------
मार्किंग बोर्ड करता है। ऐसे में स्कूल का इसमें कोई रोल नहीं है। फेल हुए छात्र बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
-निधि वर्मा, प्रधानाचार्य, हासस रामगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें