सांबा। कस्बे के सरकारी गर्ल्स मॉडल हासस में जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लड़कियों के सरकारी मॉडल स्कूल का नाम बदल कर वीरचक्र से सम्मानित कैप्टन ध्रुव सिंह मेमोरियल हासस मॉडल स्कूल के नाम रख गया। इस अवसर पर कैप्टन ध्रुव सिंह के परिजन, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त, एडीसी सूरम चंद शर्मा, एसीआर, तहसीलदार रामपाल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी ओसी शर्मा, पार्षद व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद