फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पल्लवी को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी
विज्ञापन
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल के संरक्षण में और प्रो. नम्रता चौधरी, एचओडी भूगोल की देखरेख में भूगोल के रूप में पृथ्वी विज्ञान विषय पर सोमवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कई छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीतपाल कौर रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जय माला ठाकुर, एचओडी, समाजशास्त्र और प्रो. संदीप कुमारी, शिक्षा विभाग ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भूगोल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी। प्रतियोगिता में पल्लवी देवी ने प्रथम, राघव शर्मा ने द्वितीय और साक्षी गोरखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विभाग के प्रयासों की सराहना की और आयोजन में सक्रिय भागीदारी के लिए छात्रों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें